
एसएसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली सलामी पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
बदायूं । जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण करते हुए दौड़ इत्यादि का आयोजन करवाने के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया सीओ उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार ने परेड का संचालन किया।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का टोलीवार टर्न आउट चेक किया। पुलिसकर्मियों को फिट रखने के लिए परेड ग्राउंड में दौड़ करवाई गई। शस्त्रों के संचालन और रख-रखाव का अभ्यास भी कराया गया। इसके बाद एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। पुलिस कैंटीन, गैस एजेंसी और पुलिस मॉडर्न स्कूल का भी निरीक्षण किया। नए रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर आरटीसी बैरक का निरीक्षण किया गया। स्कूल, अस्पताल और भोजनालय की व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह और प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित सभी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
























