Sunday, December 21

बलिया।विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 : किसानों को मिली नवीन तकनीकी जानकारी

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 : किसानों को मिली नवीन तकनीकी जानकारी।

अमर बहादुर सिंह बलिया शहर(नगरा): भारत सरकार की ओर से संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत 10 एवं 11 जून 2025 को नगरा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर कृषि जागरूकता एवं तकनीकी गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

यह अभियान कसौण्डर, बरौली, उरैनी, सुल्तानपुर, नगरा, डिहवा, ननौरा, औराईकला, नरही, मलपहरसेनपुर, कोदई, जमुआंव खामपुर एवं लहसनी ग्राम पंचायतों में चलाया गया, जहाँ कुल 13 स्थानों पर कृषि विभाग द्वारा गहन अभियान चलाया गया।

गोष्ठी के प्रमुख बिंदु :

  1.  कृषि विज्ञान केन्द्र सोहांव के कृषि वैज्ञानिक श्री अनिल पाल ने किसानों को प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी।

  2. श्री अजय कुमार यादव ने पशुपालन से जुड़े रोगों की पहचान और निदान पर चर्चा की।

  3.  श्रीमती अंकिता सिंह ने गन्ने की नवीन किस्मों एवं उत्पादन तकनीकों से अवगत कराया।

  4.  सहायक विकास अधिकारी (कृषि), श्री योगेन्द्र चौहान ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा सरकारी अनुदान की जानकारी दी।

  5.  सहायक विकास अधिकारी, पौध संरक्षण श्री मुन्नीलाल ने बीज शोधन, भूमि शोधन एवं खरीफ फसलों में लगने वाले रोगों और कीट नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर सभी ग्राम पंचायतों में संबंधित प्राविधिक सहायक (ग्राम स्तर), BTM एवं ATM अधिकारी भी उपस्थित रहे और किसानों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।

इस अभियान का उद्देश्य किसानों को कृषि की नई तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उत्पादकता बढ़ाने वाले उपायों से जोड़ना रहा, जिससे भविष्य में उनकी आय में वृद्धि हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *