Sunday, February 15

सहरसा (बिहार) ।अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह सेवानिवृत्त शिक्षक की गोली मार की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह सेवानिवृत्त शिक्षक की गोली मार की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार) 

सहरसा।जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर कोसी दियारा क्षेत्र के साम्हरखुर्द गांव में मंगलवार की देर शाम बेखौफ हथियार बंद बाइक सवार अपराधियों ने साम्हरखुर्द पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह सेवानिवृत्त शिक्षक 62 वर्षीय विजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि जब वे अपने खलिहान में मक्का की फसल की तैयारी करवाने गए थे। इसी बीच बेखौफ बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने तीन गोली मार दी। गोली लगने से विजय सिंह उर्फ विरेंद्र कुमार सिंह मौके पर ही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर अपराधी भाग गया,वही परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल खगड़िया अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पिछे पत्नी, चार पुत्री एवं एक पुत्र को छोड़ गए। पुलिस ने खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि घटना का कारण जमीनी विवाद से जुरा है। बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी एसडीपीओ सह सर्किल इंस्पेक्टर मो. सुजाउद्दीन, चिड़ैया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। इस बाबत प्रभारी एसडीपीओ सह सर्किल इंस्पेक्टर मो. सुजाउद्दीन ने बताया की मृतक की पत्नी के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में चिड़ैया थाना में सात नामजद दो – तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकाने पर छापेमारी अभियान में जूट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *