Sunday, February 15

(नगर क्षेत्र)।उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक में समर कैंप से बच्चों की पढ़ाई की क्षमता विकसित:समर कैंप में कब्बड्डी, वालीवाल खेलों के गुर सीखे।

नगर क्षैत्र बलिया।उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक में समर कैंप से बच्चों की पढ़ाई की क्षमता विकसित:समर कैंप में कब्बड्डी, वालीवाल खेलों के गुर सीखे।

 संजीव सिंह बलिया।नगर क्षैत्र में पड़ने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक नगर क्षैत्र बलिया में बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में इस बार एक अनूठी पहल ग्रीष्मावकाश मे किया गया है बीते 21 मई से 10 जून तक बच्चों संग ,समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है ।इस समर कैम्प के सफल संचालन के लिए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी ,ब्लॉक के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) गण को निरीक्षण/ अनुश्रवण हेतु जिम्मवारी दी गयी ।जनपद के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं संविलियन विद्यालयों में यह कार्यक्रम चल रहा है । समर कैंप के सफल संचालन के लिये जनपद के सभी शिक्षा मित्र और अनुदेशकों की विद्यालवार ड्यूटी लगायी गयी है !उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक में नित नये मुख्य अतिथि को बुलाकर माँ सरस्वती के मल्यार्पण के पश्चात समर कैम्प आरम्भ होता है!इसी के क्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी फिल्म अभिनेता उधारी बाबू एंव अनूप जेडी रहे! उच्च प्राथमिक विद्यालय चौक में चल रहे समर कैंप के दौरान मंगलवार को 12वें दिन छात्राओं को कबड्डी व वालीबॉल के अलावा व्यायाम का अभ्यास कराया गया। मंगलवार को भी समर कैंप प्रातः 7 बजे प्रारम्भ हुआ था, जो 10 बजे संपन्न हुआ । मंगलवार को नगर क्षैत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयचौक में चल रहे समर कैंप में छात्राओं को व्यायाम व कबड्डी का खेल खिलाया गया। समर कैंप के दौरान मंगलवार को छात्राओं को व्यायाम व खेलकूद का अभ्यास कराया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैंप की शुरुआत काफी उत्साहपूर्ण रही।

बच्चों ने खेल-खेल में अनेक रचनात्मक, शैक्षिक और बौद्धिक,व शारीरिक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। विद्यालय के शिक्षामित्र अनिल मिश्रा द्वारा बताया गया कि शासनादेश के अनुसार कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तीन सप्ताह यानी 21 मई से 10 जून 2025 तक समर कैंप का आयोजन किया जाना है। जिसमें स्कूल के शिक्षामित्र अनिल कुमार मिश्रा अनुदेशक आकाश गुप्ता व प्रधानाध्यापक स्वयं समर कैंप चलाते हैं। नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा आधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं द्वारा खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां, व्यायाम और अन्य खेलों का आयोजन किया जाता हैं। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में जीवन कौशल को बढ़ावा देना और देश की संस्कृति और योग व व्यायाम के महत्व को समझाना तथा कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *