Sunday, February 15

डीसीओ खुशीराम भार्गव ने किया देवीपुरा में गन्ना किसानों को प्राथमिक कैलेंडर वितरण कार्य का निरीक्षण किसानो से संवाद कर दिए शरद कालीन गन्ना बुवाई में सफलता के टिप्स मुजीब खान

पीलीभीत / आज जनपद के देवीपुरा में जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव द्वारा गन्ना किसानों को किए जा रहे प्राथमिक कैलेंडर का वितरण कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अपने हाथो से भी किसानो को प्राथमिक कैलेंडर का वितरण भी किया इस दौरान किसानो से किए गए संवाद में जिला गन्ना अधिकारी द्वारा शरद कालीन गन्ना बुवाई के सफल उपाय बताए और आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए गन्ना विकास परिषद अथवा समिति से संपर्क किए जाने की बात कही ।
जनपद में 1 सितंबर से 10 सितंबर तक चलाए जा रहे गन्ना किसानों प्राथमिक कैलेंडर वितरण कार्य का निरीक्षण करने जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ग्राम देवीपुरा पहुंचे जहां कैलेंडर वितरण कार्य संतोष जनक पाया गया इस दौरान कुछ किसानो को जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अपने हाथो से भी प्राथमिक कैलेंडर वितरित किए गए
निरीक्षण के दौरान राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक रोहिताश उपाध्याय एवं चीनी मिल कर्मचारी सुरेश कुमार प्राथमिक-कैलेण्डर वितरण करते हुये मिले। उपस्थित कृषकों को जिला गन्ना अधिकारी ने प्राथमिक कैलेण्डर का वितरण करने के पश्चात कृषक संवाद करते हुए जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया कि अधिक से अधिक किसान शरदकालीन गन्ना की बुवाई करें गन्ना बीज एवं कृषि निवेश की किसी भी समस्या के लिये गन्ना विकास परिषद अथवा समिति से सम्पर्क करें। संवाद में कृषक रानी देवी, हरिओम, राजेन्द्र कुमार, मिढ़ई लाल, विशनपाल, सुरेंद्र पाल, श्यामाचरण, एवं छोटेलाल जी आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पीलीभीत- राम भद्र द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, मझोला-विजय लक्ष्मी, सचिव पीलीभीत एवं मझोला- प्रदीप अग्निहोत्री एवं एल.एच. शुगर मिल से जी. एम. के बी शर्मा के साथ अन्य फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *