Saturday, December 20

बदायूँ।जनपद के उसावां ब्लॉक परिसर में हुआ माता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी कार्यक्रम का आयोजन।

जनपद के उसावां ब्लॉक परिसर में हुआ माता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी कार्यक्रम का आयोजन।

बदायूं : जनपद के उसावां ब्लॉक परिसर में आज ब्लाक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अमिता उपाध्याय मौजूद रही कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों अतिथियों के साथ ब्लाक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने माता अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिला शक्ति को संबोधित करते हुए अतिथियों ने माता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक देश हित सहित अन्य कार्यों के विषय में लोगो को जानकारी उपलब्ध कराई ।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि माता अहिल्याबाई ने महिला उद्धार के साथ समाज हित में अनेकों कार्य किए जिनका बखान करने में समय कम पड़ जाएगा उन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों मंदिरों का जीर्णोधार कराकर हिंदुत्व को शक्ति प्रदान करने का कार्य किया ।

अपने संबोधन में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने कहा कि अहिल्याबाई ने महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा दिया। उनका जीवन आध्यात्मिकता, धर्म और सुशासन का संगम था। अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में समाजसेवा और देश सेवा की मिसाल कायम की थी। उनके शासनकाल में ही हिंदुओं की भव्य विरासत और आस्था का केंद्र सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे कई मंदिरों की नींव रखी गई थी। उन्होंने ही महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया। इसलिए उनको पुण्यश्लोक भी कहा जाता है।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ब्लाक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में समाजसेवा और देश सेवा की मिसाल कायम की थी। उनके शासनकाल में ही हिंदुओं की भव्य विरासत और आस्था का केंद्र सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे कई मंदिरों की नींव रखी गई थी। इस अवसर पर ,मंडल अध्यक्ष उसावाँ श्री राहुल लोधी जी,महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष राममूर्ति व बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *