
सिवान में राजगीर का शव मिलने से सनसनी
आजमगढ़ । बरदह थाना अंतर्गत खरगीपुर गांव के खेत में युवक का शव मिला। सिवान में युवक के शव मिलने की खबर से सनसनी मच गयी ।
ग्रामीण पशु चराने गये थें।खेत में युवक का शव दिखाई दिया। शव मिलने की खबर से सन सनी फैल गयी। आस पास गांवों के लोग जुट गए। सूचना मिलने पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराया शिनाख्त में पता चला कि लगभग 40 वर्षीय मृतक का नाम टिंकू वर्मा पुत्र दयाराम है । जो राजगीर का काम करता था। घटना की जानकारी होते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है ।परिजनों ने बताया कि पड़ोस के गांव हदीसा राजेपुर पर मकान का शटरिंग का काम चल रहा था। वहीं पर मजदूरी करने गए था । ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण मौत हुई है। पत्नी सरस्वती देवी मां उर्मिला देवी समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल है ।मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर पर था ।एक पुत्र एक पुत्री का पिता था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा ।























