Monday, February 16

लखनऊ।अब यूपी में ऑटो कैब ई रिक्शा चलाने वालो को वाहन में में प्रदर्शित करना होगा अपना नाम व मोबाइल नंबर

अब यूपी में ऑटो कैब ई रिक्शा चलाने वालो को वाहन में में प्रदर्शित करना होगा अपना नाम व मोबाइल नंबर

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने जारी किए निर्देश आदेश की अवहेलना पर जायेंगे जेल

मुजीब खान

लखनऊ।आए दिन ऑटो ई रिक्शा एवं ऑटो चालकों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार सवारियों के साथ लूटपाट करने की घटनाएं सामने आ रही है जिसको देखते हुए यूपी सरकार ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी ऑटो कैब एवं ई रिक्शा चालकों को अपने वाहन में स्पष्ट शब्दों में अपना नाम मोबाइल नंबर एवं पता प्रदर्शित करना होगा चेकिंग के दौरान यदि नहीं पाया गया तो चालक को जेल भेजने तक कार्यवाही की जा सकती है । सरकार ने जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा है कि नियम का उल्लंघन करने पर वाहन चलाने की अनुमति नहीं मिलेगी। यह फैसला महिला आयोग की सिफारिश पर लिया गया है जिससे सार्वजनिक परिवहन में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी में ड्राइवर का नाम और संपर्क नंबर साफ-साफ लिखा होना चाहिए ताकि किसी भी असहज स्थिति में यात्री, विशेष रूप से महिलाएं, तुरंत ड्राइवर की पहचान कर सकें और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा सकें। यह कदम महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस नियम के उल्लंघन पर चालान और परमिट निरस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

विभाग मानना है कि इस पहल से सार्वजनिक परिवहन में पारदर्शिता बढ़ेगी और महिलाओं में सुरक्षा का भाव भी सशक्त होगा।

महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर लिया गया निर्णय

प्रदेश में आय दिन ऑटो कैब एवं ई रिक्शा चालकों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतों के अलावा उनके साथ लूट पाट की घटनाएं संज्ञान में आ रही है जिसको लेकर महिला आयोग ने चिंता व्यक्त करते सरकार से सिफारिश की कोई ऐसा कदम उठाया जाए जिससे इन कैब ऑटो और ई रिक्शा चालकों से महिलाओं को सुरक्षा पाना आसान हो जिसको लेकर सरकार द्वारा परिवहन विभाग से परामर्श करके सभी कागजों के साथ प्रत्येक वाहन चालक को अपने वाहन में नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश जारी किए है सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि इस नियम अतिशीघ्र पालन करना शुरू किया जाए और ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा इसकी प्रतिदिन जांच भी की जाए उधर महिलाओं से भी आग्रह किया है कि वह उस वाहन में बैठे जिसमें चालक का नाम और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित हो और यदि किसी वाहन में नंबर और नाम अंकित न हो तो उसकी सूचना वाहन का नंबर नोट करले तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *