Monday, February 16

आजमगढ़।सामान लेने गए युवक की दुकानदार ने पीट-पीटकर कर हत्या दिये जाने का आरोप 

सामान लेने गए युवक की दुकानदार ने पीट-पीटकर कर हत्या दिये जाने का आरोप 

लालगंज आजमगढ़ ।देवगांव बाजार से सटे मिर्जापुर गांव में गुरुवार की रात कुछ सामान खरीदने के दौरान ग्राहक और दुकानदार में मामूली कहासुनी हुई। नाराज दुकानदार द्वारा युवक को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया । देवगांव बाजार का मिर्जापुर गांव भी बाजार से सटा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कालीदास चौरसिया की जनरल स्टोर की दुकान है। गुरुवार रात करीब 9 बजे आदित्य सेठ उर्फ टेम्पो(19) पुत्र राजू सेठ निवासी मिर्जापुर दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। यहां पर किसी बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। आरोप है कि दुकानदार के घर वाले मिलकर आदित्य को लाठी डंडे से जमकर पीट दिया। जिससे आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोग आदित्य को संयुक्त सौ शैय्या अस्पताल लालगंज ले गये। जहां डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। मृत आदित्य को आरोपीगण अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो लोग अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सुचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सत्यम सेठ ने बताया कि मेरा भाई सिगरेट लेने गया था। किसी बात को लेकर सनोहर, मनोहर, पिंटू और उसकी मां ने मेरे भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी है। आरोपियो के विरुद्ध मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *