Thursday, December 18

बलिया।विभिन्न मामलों के दो वारण्टी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफतार 

विभिन्न मामलों के दो वारण्टी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफतार 

ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने न्यायालय सी.जे.एम. बलिया द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारण्ट के क्रम में कुल 02 नफर वारन्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

  पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष कौशल पाठक थाना नगरा बलिया के कुशल निर्देशन में आज दिनांक बृहस्पतिवार को 02 वारण्टी अभियुक्तगण क्रमशः 1. मु0 सं0 5568/2012 धारा 401भादवि थाना नगरा जनपद बलिया से सम्बन्धित एक वारण्टी हिरा मुसहर पुत्र ढोढ़ा मुसहर सा0 भीमपुरा नं0 2 थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 64 वर्ष व 2. वाद संख्या 831/2014 धारा 125(3) सीआरपीसी नुसरत बनाम परवेज आलम थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर से सम्बन्धित एक वारण्टी परवेज आलम पुत्र सब्बीर अहमद निवासी कस्बा नगरा थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार शुदा वारन्टी को पुलिस ने सम्बन्धित न्यायालय को भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *