
अज्ञात कारणवश कबाड़ी के यहां खड़े वाहनके लगी आग 15 चार पहिया वाहन जलकर हुए रख 2 घंटे में पाया काबू
मुजीब खान
शाहजहांपुर । आज सुबह तड़के जनपद के थाना रोजा क्षेत्र में वारसी मोटर्स के सामने मौजूद एक कबाड़ी के यहां खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और 15 चार पहिया वाहनों में आग लग गई कारण दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया तब तक सभी वाहन जलकर राख हो चुके थे आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।
रोजा थाना क्षेत्र में वारसी मोटर्स के सामने एक कबाड़ की दुकान के बाहर खड़े वाहनों में गुरुवार सुबह तड़के अचानक आग लग गई। वाहनों से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ। फिर देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बीएन पटेल अपनी टीम के साथ दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो और दमकल गाड़ियां मंगवाईं। दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सभी 15 वाहन जलकर राख हो चुके थे। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
























