
10 साल से कब्जे वाली जमीन एडीएम ने 10 मिनट में कराई कब्जामुक्त लोग बोले साहब जैसा कोई नहीं आया
मुजीब खान
शाहजहांपुर ।नर्म लहजे में सख्त कार्यवाही के लिए जनपद में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार जहां एक अवैध कार्य करने वालो के लिए भय का पर्याय बन चुके है वही दूसरी ओर आम जनता के दिलों पर राज कर रहे है उनकी तेज कार्यवाही के चलते उनके चर्चे गैर जनपद तक है डीएम की पहल पर शुरू हुए अवैध कब्जे मुक्त कराकर असली मालिकों को जमीन मकान इत्यादि दिलाने की मुहिम का शुभारंभ उन्होंने कल से ही कर दिया और थाना सिंधौली क्षेत्र में एक दबंग द्वारा पिछले 10 सालों से कब्जाई गई एक किसान की जमीन को पुलिस के साथ पहुंच कर 10 मिनट में कब्जा मुक्त करवाकर किसान को सौंपी और कब्जा करने वाले पर सख्त कार्यवाही के आदेश भी पुलिस को दिए ।
शाहजहांपुर में थाना दिवस को अभियान के रूप में मनाया गया। इस दौरान एडीएम अरविंद कुमार ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाई। सिंधौली के बारापुर गांव में चार किसानों की पट्टे की जमीन पर पिछले दस साल से अवैध कब्जा था। शिकायत मिलने पर एडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपाल से जमीन की पैमाइश कराने के बाद अवैध कब्जा हटवाया गया। पट्टाधारक रामौतार, कल्लू, रातवति और गदामु को उनकी जमीन वापस मिली।
दूसरा मामला पनवाड़ी गांव का था। यहां एक किसान यूनियन के पदाधिकारी ने करीब 50 परिवारों के रास्ते पर कब्जा कर लिया था। आरोपी ने रास्ते में गड्ढा खोदकर तार लगा दिए थे। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एडीएम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। आरोपी ने विरोध प्रदर्शन की धमकी दी, जिस पर एडीएम ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई के निर्देश दिए। कब्जा मुक्त होने के बाद पीड़ित परिवारों ने एडीएम और पुलिस का आभार जताया। एक दिन पहले डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने थाना दिवस को अभियान के रूप में मनाने और अधिक से अधिक भूमि संबंधित मामलों के निस्तारण का आह्वान किया था।
























