Sunday, February 15

जौनपुर।जिलाधिकारी ने किया कम्मरपुर गो-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया कम्मरपुर गो-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण

गोवंशों की सेवा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, केयर टेकरों को किया सम्मानित

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र ने आज सुईथांकला ब्लॉक अंतर्गत कम्मरपुर स्थित अस्थायी गो-आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूसा, हरे चारे, पेयजल एवं स्वच्छता की उपलब्धता की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गो-आश्रय स्थल में नियमित रूप से सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे संक्रामक रोगों का प्रसार न हो। भूसा गोदाम में भूसे की पर्याप्त उपलब्धता देखकर खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान की प्रशंसा की गई।

उन्होंने कहा कि गोवंशों की नियमित चिकित्सकीय जांच होनी चाहिए, और यह सुनिश्चित किया जाए कि इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु न हो। इस दौरान गोवंशों को गुड़, केला और हरा चारा खिलाया गया, जिससे पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय मिला।

डॉ. दिनेशचंद्र ने गोसेवकों (केयर टेकरों) को सम्मानित करते हुए कहा कि, “इसी तरह भावनात्मक जुड़ाव और संवेदनशीलता के साथ गोवंशों की देखभाल की जाए। यह न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है।”

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *