
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत भदोही पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया गया विशेष अभियान।
शरद बिंद भदोही
ज्ञानपुर।अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी द्वारा अपराजिता कार्यक्रम के तहत ज्ञान देवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में किया गया।कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे *”मिशन शक्ति अभियान फेज-05* के अंतर्गत शनिवार को महिला थाना प्रभारी द्वारा ज्ञान देवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही में अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सरकारी योजनाओं,विभिन्न हेल्पलाईन नं0 1090,112,1076,1098, 108 ,महिला सुरक्षा,साइबर क्राइम, नारी सुरक्षा, बाल विवाह,पाक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। तथा कार्यक्रम में ताइक्वांडो प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई ।छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में बेझिझक पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। अपने गांव/मोहल्ले/कस्बे की महिला बीट आरक्षियों के बारे में जानकारी व उनका मोबाइल नंबर अपने पास रखें अगर आपको कहीं भी अवैध गतिविधि जैसे बिना लाइसेंस की एसिड दुकानों के संचालन के बारे में जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे विशेष रुप से बचने और सतर्क रहने हेतु 1930हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई।

