
पूर्व साधनसेवी जय कृष्ण यादव के पिता का निधन, शोक व्यक्त
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा।जिले के सौर बाजार प्रखंड के तिरी चकला गांव निवासी जय कृष्ण यादव के 84 वर्षीय पिता उपेन्द्र प्रसाद यादव का आकस्मिक निधन हो गया। सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्व साधनसेवी जय कृष्ण यादव के पिता उपेन्द्र प्रसाद यादव के निधन पर शिक्षक संध ने शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। वे मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के थे। समाज में उनकी छवि एक नेकदिल इंसान की थी। उनके जाने से परिवार और समाज को गहरी क्षति हुई है।बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष सह चिड़ैया संकूल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम ने बताया कि उपेन्द्र प्रसाद यादव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन की सूचना मिलते ही कई लोग उनके आवास पर पहुंचे।
शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, राजद नेता गजेंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अड़हुल देवी, प्रारंभिक शिक्षक संघ के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष सह प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, राजकुमार, उदित कुमार यादव, नरेश पासवान, सुदीन कुमार, देवनारायण यादव, प्रधान लिपिक अभय सिंह, रोहित कुमार, भुवन कुमार, नवीन कुमार, राकेश कुमार, फूलेंदर पासवान ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
























