Tuesday, February 17

भदोही।सामुदायिक स्वास्थ्य दुर्गागंज में एचआरपी डे किया गया आयोजन।

सामुदायिक स्वास्थ्य दुर्गागंज में एचआरपी डे किया गया आयोजन।

शरद बिंद 

दुर्गागंज, भदोही। अभोली ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज भानी पुर में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर शुभांकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एचआरपी डे का आयोजन किया गया अधीक्षक ने बताया कि सरकार की मंशा है कि जच्चा बच्चा सुरक्षित रहे तथा मृत्यु दर काम करने के लिए निर्धारित तिथितो पर एचआरपी डे का आयोजन किया जाता है सबसे पहले आशाओं के द्वारा लाई गई गर्भवती महिलाओं का वजन, बीपी ,हीमोग्लोबिन आदि टेस्ट किए इसके अलावा अन्य जरूरी जांचे भी की गई इस दौरान कुल 20 गर्भवती महिलाएं आई थी डॉक्टर ऋचा ने बताया कि 20 गर्भवती महिलाओं का हमने देखभाल करते हुए जिसमें से 6 गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम अवस्था की स्थिति पाई गई उनको जरूरी सलाह और सुझाव देते हुए हरे पत्तेदार प्रोटीन युक्त सब्जियां खाने के लिए विशेष अपील किया इस दौरान डॉक्टर पंचदेव डॉक्टर आशीष चतुर्वेदी लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह ,ऋतिक कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार बिंद, महेश कुमार, बिंदु पाल ,उपासना मौर्य, अभय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *