Sunday, February 15

देवरिया के बैतालपुर की चीनी मिल संचालन की मांग को लेकर चल रहा धरना 148 वें भी रहा जारी ‌‌

देवरिया के बैतालपुर की चीनी मिल संचालन की मांग को लेकर चल रहा धरना 148 वें भी रहा जारी ‌‌

राजेश/देवरिया । जनपद के कस्बा बैतालपुर की चीनी मिल चलाने के लिए चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया जा रहा धरना आज 148 वें दिन जारी रहा ।

 धरना सभा को संबोधित करते हुए मोडरेट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आश्रय चौहान ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने बैतालपुर चीनी मिल को चलाने के लिए देवरिया जिले में चार-चार बार घोषणा किए थे और आंदोलन के नवे वर्ष भी किसानो की मांग और मुख्यमंत्री की घोषणा दोनों पूरी नहीं हो सकी जिससे किसानों में आक्रोश है। धरने पर समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ,विकास दुबे, अशोक मालवीय ,राजू चौहान ,इंद्रदेव ,गोरखनाथ यादव ,बकरीदन उर्फ बरकत अली ,श्री राम मौर्य, वृद्धि चंद यादव ,उदयभान यादव ,छवी नाथ यादव, विजय कुमार सिंह ,संजीव शुक्ला ,धर्मवीर यादव ,राम इकबाल चौहान ,रामसागर मनी ,अजय सिंह, जसवंत सिंह, जयंत यादव ,शंभू नाथ तिवारी ,महंत यादव ,रामलाल गुप्ता , नइम, इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *