Monday, February 16

आजमगढ़।पत्रकार घर सांत्वना देने पहुंचे विधान परिषद सदस्य और लालगंज भाजपा के जिला मंत्री।

पत्रकार घर सांत्वना देने पहुंचे विधान परिषद सदस्य और लालगंज भाजपा के जिला मंत्री।

  आजमगढ़। पत्रकार सिद्धेश्वर पांडेय के पिता त्रिलोकी नाथ पाण्डेय के निधन की सुचना पर शुक्रवार को एमएलसी रामसूरत राजभर और भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह उनके आवास अंबारी पांडेय पूरा पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।

एमएलसी रामसूरत राजभर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित त्रिलोकी नाथ पांडेय एक कुशल वक्ता के साथ ही साथ आदर्श शिक्षक भी थे।उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के उत्थान के लिए निडरता से कार्य किया।उनका निधन हमारे साथ ही साथ समाज के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह ने उन्हें आदर्श शिक्षक और प्रेरक के साथ ही साथ समाजवाद का पुरोधा बताया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन शान से जिया और शान से ही उनकी मौत भी हुई। वहीं भाजपा नेता संतोष सिंह,चंद्रजीत तिवारी,सुरेश पांडेय,सूरज अग्रहरि, भाजपा पवई मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, मैगना मंडल अध्यक्ष विद्यानंदन कंचन भारती आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *