भदोही।विकासखंड सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार योजनाओं का प्रचार-प्रसार कार्यक्रम संपन्न

विकासखंड सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार योजनाओं का प्रचार-प्रसार कार्यक्रम संपन्न

शरद बिंद/ भदोही 

अभोली। विकासखंड सभागार में बुधवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 160 में से 115 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद एवं विकासखंड अधिकारी अनिल राय द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शाहिना महमूद ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, जिला समन्वयक शिव कुमार ने मातृ वंदना योजना पर प्रकाश डालते हुए इसकी महत्ता बताई तथा ई-केवाईसी की आवश्यकताओं को स्पष्ट किया।

कार्यक्रम का समापन “संतुलित पोषण, स्वस्थ जीवन की पहचान” के संदेश के साथ किया गया। व्यवस्थापक पूर्व प्रधान राकेश कुमार गौतम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *