Tuesday, February 17

बदायूँ।ईदगाह, मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज मांगी अमन-चैन की दुआ सांसद आदित्य यादव ने दी मुबारकबाद।

ईदगाह, मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज मांगी अमन-चैन की दुआ सांसद आदित्य यादव ने दी मुबारकबाद।

बदायूं / जिले में शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में ईद-उल-फितर की धूम है। हजारों लोगों ने एक साथ खुदा के सजदे में सिर झुकाया और अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सांसद आदित्य यादव ने भी सभी जनपद वासियों को ईद की मुबारकबाद दी

बदायूं जिले के उझानी,सेदपुर, बिल्सी, दातागंज, बजीरगंज,बिल्सी, सहसवान,बिनावर, आदि जगह ईद पर ईदगाह सहित शहर की मस्जिदों में अल्लाह से मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ की गई। आज सुबह मुख्य नमाज जामा मस्जिद शम्सी में अदा कराई गई। पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। पुलिस ने हर मस्जिद के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। ईद की सबसे बड़ी नमाज सोथा मोहल्ले में जामा मस्जिद शम्सी स्थित ईदगाह पर अदा कराई गई। शहर के तमाम इलाकों के अलावा देहात क्षेत्र से भी लोग नमाज अदा करने के लिए यहां एकत्र हुए थे। इसके अलावा जिले के अन्य कस्बों की सभी मस्जिदों में पुरखुलूस तरीके से नमाज़ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क सहित पूरे विश्व के लिए अमन की दुआ करते खुदा से सलामती मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *