बुद्ध ज्योति संघ की हुई बैठक में अम्बेडकर जयंती मनाये जाने पर चर्चा
आजमगढ़। बुद्ध ज्योति संघ की बैठक अम्बेडकर पुस्तकालय आतापुर के प्रांगण में हुई। जिसमें 14 अप्रैल को बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाये जाने पर विचार विमर्श कि कीया गया। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है करियाबर गांव में लोग एकत्रित होंगे। वहां से जूलूस के शक्ल में करियाबर से रघुनाथपुर हजारेपुर ददरा होते हुए तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित , रैसिंहपुर सहित क्षेत्र में गांवों में स्थापित अम्बेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए अम्बेडकर पार्क आतापुर में समापन किया जायेगा।
बैठक की अध्यक्षता बुद्ध ज्योति संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद व संचालन शेर बहादुर त्यागी ने किया।
इस अवसर पर सेवा निवृत्त लेखपाल हरी लाल, दुर्ग विजय, अच्छेलाल, राहुल, मिथिलेश,लाल चंद, नंदलाल,छैल विहारी , बहादुर बौद्ध, फौजदार, सुनील, लक्ष्मण, हरी लाल, चंद्र भान, राजभवन, सुरेश, अमृत लाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।























