
चोराही स्पर के समीप कोसी नदी के उपधारा से बोरा में बंद अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी
सहरसा(बिहार)
सहरसा।जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर चिड़ैया थाना अन्तर्गत कोसी नदी के उपधारा से सलखुआ पुलिस ने बोड़ा में बंधा हुआ एक शव बरामद किया। नदी के किनारे बोरा में बंद एक करीब 35 वर्षीय युवक का शव देखते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर सलखुआ पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। हलांकि खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत के चोराही स्पर के समीप नदी की उपधारा के किनारे पानी से बंद बोरा में शव देख लोगों में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों ने बताया कि लगता है कि कही युवक की हत्या कर शव को बोरा में बंद कर नदी में बहा दिया गया है, शव को देखने से पता चलता है कि दो तीन दिन पूर्व युवक की हत्या कर नदी में फेक दिया है। वही शव नदी की धारा में बह कर चिड़ैया थाना क्षेत्र में आ गया। इस बाबत सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है, वही पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।
























