
मतेथू प्राचीन शिव मंदिर पर आस्था का जनसैलाब , हर-हर महादेव के नारों से गूंजा इलाका।
दोपहर 12 बजे तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शरद बिंद/भदोही।
दुर्गागंज। अभोली ब्लाक के मतेथू गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया है और बेलपत्र ,भांग,धतूरा, चढ़ाकर दर्शन-पूजन किया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है और बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन-पूजन किया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस मौके पर डटी हुई है और महिला कांस्टेबल भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मतेथू शिव मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक किया है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी सुबह से ही श्रद्धालुओं को जलाभिषेक कराने में पूरा मदत किया।
अभोली ब्लाक के मतेथू गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था की सैलाब देखा गया। मेलें में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर स्थानीय पुलिस मौके पर डटी हुई थी। जानकारी के मुताबिक महिला श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर जलाभिषेक कार्यकम में भाग लिया और भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। बताया गया कि करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया है। मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ व हर-हर के नारों से समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो गया। इस मौके पर प्रेमशंकर पाठक, कृष्णकांत पाठक उर्फ बनारसी, पंडित विनोद दुबे, सुरेंद्र नाथ पाठक,अमन तिवारी, सर्वेश शुक्ला, निशांत पाठक, वैभव पाठक,अभय तिवारी, प्रहलाद पाण्डेय,मंगल दुबे आदि मौजूद रहे।

