
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता:- संजय सिंह
सहरसा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक कला भवन सिमरी बख्तियारपुर में जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी सह प्रचार प्रचार प्रमुख बिहार श्री संजय कुमार सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समीक्षा बैठक में आया हूं, पार्टी की मजबूती के साथ ही सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर पंचायत के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में नए-नए उद्योग आधारित कल कारखाने हर गांव तक सड़क पुल पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। हर बूथ 5 यूथ तैयार हो चुका है। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव अब्दुर रज्जाक ने संबोधित करते कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को घर घर तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, महिला जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान ,अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष रतन कुमार शाह, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार,छात्र जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, आई टी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार ,सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार, सिमरी बख्तियारपुर नगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार,सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, महिषी प्रखंड अध्यक्ष सुशील पासवान, महिषी महिला अध्यक्ष रिंकू देवी, सलखुआ महिला अध्यक्ष कलर देवी, सिमरी बख्तियारपुर महिला अध्यक्ष गुड़िया कुमारी ,सजन देवी ,अमृता देवी ,आदर्श पासवान, लेबर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पिंटू पंडित, जिला उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, महिषी प्रखंड प्रभारी राजेंद्र कुमार, सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा प्रभारी संजय कुमार पासवान, जिला सचिव उमाकांत पासवान ,मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह ,वीरेंद्र शर्मा, अरुण सादा, अरविंद कुशवाहा, सुरेश चौधरी, दिलसागर शर्मा, चंद्रगुप्त शर्मा, हजारी शर्मा , खंतर शर्मा, जय जय राम पासवान, सनोज पासवान, अनीता देवी, सुनीता देवी, बबिता देवी ,सुनीता देवी, अफरोज आलम, शंकर पासवान, फुलेश्वर रजक, रवि पोद्दार, अजय शर्मा, कृष्णा साह, देवता देवी उपस्थित थे।

