Monday, February 16

आजमगढ़ निजामाबाद तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद छोड़ 09 लोगों ने किया नामांकन 

आजमगढ़ निजामाबाद तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद छोड़ 09 लोगों ने किया नामांकन 

आजमगढ़ । जनपद के निजामाबाद तहसील में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गहमा गहमी है। सोमवार को विभिन्न पदों पर कुल 09 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

सोमवार की सुबह 11 बजे से अधिवक्ता मीटिंग हाल में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सूर्यभान गिरी कि अध्यक्षता में बार एसोशिएशन के चुनाव का पर्चा दाखिल शुरू हुआ जो शाम तीन बजे तक चला। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सूर्यभान गिरी ने बताया कि आज विभिन्न पदों पर कुल 09 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। जिसमें आज अध्यक्ष पद के लिए कोई भी भी अपना नामांकन नहीं किया है। पर्चा दाखिल करने वालों में राधेश्याम मंत्री , मोहम्मद आज़म उपाध्यक्ष, महेन्द्र पांडेय उपाध्यक्ष , मोहन लाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश राम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र राय उर्फ दीपू कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रवी प्रकाश यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार यादव सह मंत्री, सत्य प्रकाश यादव सह मंत्री पद हेतु कुल 09 लोगों ने अपना नामांकन किया । इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी जलालुद्दीन खान, मेवालाल गुप्ता, योगेंद्र राय , रामजीत प्रसाद गुप्त आदि लोग मौजूद रहे। नामांकन 17 दिसंबर को भी होगा। मतदान 27 दिसंबर को होगा। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गहमा गहमी चल रही है। प्रत्याशी मतदाओ को रिझाने में लगे हुए हैं। जिताने हराने की गुणा गणित भी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *