Monday, February 16

एस एस पी की सख्ती के चलते अल्मोड़ा में तेज हुआ न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों पर गिरफ्तारी अभियान

एस एस पी की सख्ती के चलते अल्मोड़ा में तेज हुआ न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों पर गिरफ्तारी अभियान

अल्मोड़ा / जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के सख्त निर्देशों पर जनपद में न्यायालय से जारी वारंटों पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी ने रफ्तार पकड़ी है विगत दिवस बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वारंटियों की गिरफ्तारी न करने वाले थानों पर सख्त कार्यवाही की बात कही थी जिस पर जनपद की पुलिस ने अमल करते हुए गिरफ्तारी अभियान चलाया जिसमें आज भी एक वारंटी की गिरफ्तारी की गई है ।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा / रानीखेत, विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष चौखुटिया, सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए उद्घोषणा कुर्की वारंट/गैर जमानतीय वारंट के तहत अभियुक्त राजेन्द्र गिरी, पुत्र कैलाश गिरी (उम्र लगभग 24 वर्ष) निवासी ग्राम धुधलिया महर चौखुटिया, जो काफी समय से न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत विशेष सत्र परीक्षण संख्या- 129/2024 के मामले में कार्रवाई की जा रही थी। चौखुटिया पुलिस टीम में शामिल अधिकारी अ0उ0नि0 दीवान सिंह कोरंगा,हे0कानि0 मनोज कोहली रहे। इस गिरफ्तारी के साथ ही जनपद अल्मोड़ा में न्यायालय से जारी अन्य वारंटों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *