कानों एयरफोन लगी होने से रेलवे ट्रैक पार करते समय छात्र की मौत
देहरादून । राजधानी के नेहरू कॉलोनी अजबपुर फाटक पर एक दर्दनाक हादसे में छात्र की जान चली गई. मृतक की पहचान टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी अभिनव के रूप में हुई है, जो देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के अनुसार, अभिनव ट्यूशन से लौटते समय रेलवे ट्रैक के रास्ते घर जा रहा था। इसी दौरान वह कानों में हेडफोन लगाए हुए था. बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज और हॉर्न वह सुन नहीं पाया, जिससे यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने लोगों से रेलवे ट्रैक पार करते समय विशेष सावधानी बरतने और हेडफोन का उपयोग न करने की अपील की है।

