
उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए अशोक कुमार को एस एस पी ने वर्दी पर सजाए स्टार दी बधाई
बदायूं / जनपद के थाना जरीफनगर की चौकी नाधामें तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार आज निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हो गए आज पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार ने उनकी वर्दी पर स्टार बढ़ाते हुए उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उनका उत्साह वर्धन करते हुए नए दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्री संजीव कुमार व क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह व क्षेत्राधिकारी कार्यालय/अपराध आकांक्षा अवस्थी एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
























