Thursday, December 18

जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में कराटे और जूडो प्रतियोगिता में धौलादेवी ने जीते 21 स्वर्ण पदक

जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में कराटे और जूडो प्रतियोगिता में धौलादेवी ने जीते 21 स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा ।जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में कराटे और जूडो प्रतियोगिता में धौलादेवी के विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला कराटे एसोसिएशन अल्मोड़ा के जनरल सेक्रेटरी और व्यायाम शिक्षक हरीश सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में धौलादेवी के विभिन्न विद्यालयों के बालक और बालिकाओं ने अपने आयु वर्ग में कुल 21 स्वर्ण पदक जीते। इन स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए देहरादून हुआ है।

स्वर्ण पदक जीतने वालों में प्रमुख नाम हैं

राoइoका आरासल्पड़ के अंडर 14 बालक गौरव जोशी और हिमांशु बोरा,

अंडर 20 दीपक भट्ट,

अंडर 17 बालिका काजल जोशी,

राoइoका खेती की अंडर 19 बालिका तनुजा जीना,

राoबाoइoका दन्या की अंडर 17 बालिका विद्यालयी राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी ज्योति बिष्ट और दिव्या बिष्ट,

राoइoका दन्या अंडर 19 बालक पार्थिक गुरुरानी,

लक्ष्मी शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दन्या के अंडर 14 प्रेम सिंह गौड़ा, प्रवजल धानीक, भारत सिंह, नीरज सिंह,

राoइoका चमतोला की अंडर 17 बालिका तनुजा और निशा,

हिलटॉप स्पोर्ट्स एकेडमी चगेठी की अंडर 17 बालिका बबीता जोशी, पूजा बिष्ट, अंडर 20 चेतन सिंह चौहान, योगेश सिजवाली, किरण, चंदन भट्ट, सुंदर भट्ट, दीक्षा।

इन सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए देहरादून भेजा जाएगा।प्रशिक्षक हरीश सिंह चौहान और सभी विजेता खिलाड़ियों की सराहना करते हुए विद्यालयों के प्रधानाचार्य संजय सिंह और राजेश पांडे, जूडो कोच राजेंद्र कुमार जोशी, जिला खेल समन्वयक नवीन लाल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी, ब्लॉक खेल समन्वय राजेंद्र सिंह नयाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *