Sunday, February 15

आजमगढ़।बहुगुणा स्मृति समिति के कवि सम्मेलन और मुजरा विभिन्न कार्यक्रम 24 नवंबर को हरिऔध कला केंद्र पर आयोजित किया जाएगा  

आजमगढ़।बहुगुणा स्मृति समिति के कवि सम्मेलन और मुजरा विभिन्न कार्यक्रम 24 नवंबर को हरिऔध कला केंद्र पर आयोजित किया जाएगा  

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़। बहुगुणा स्मृति समिति के जिलाध्यक्ष साजिद खान आजमी ने बताया कि हर साल समिति की ओर से आजमगढ़ व देश के विभिन्न क्षेत्रो मे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी की याद में विभिन्न प्रोग्राम जिसमें मुशायरा व कवि सम्मेलन के अलावा कंबल वितरण ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम कराया जाता है और ये कार्य निःस्वार्थ सेवा भाव से कराया जाता है।

इस बार का कार्यक्रम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमला बहुगुणा के याद में आजमगढ़ शहर के हरिऔद्ध कला केंद्र में 24 नवंबर रविवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित कराया जा रहा है। जिसमें देश के कोने-कोने से प्रसिद्ध कवियत्री व शायरा शामिल हो रही हैं। वर्तमान वर्ष उनकी जयंती का शताब्दी वर्ष है, इसलिए बहुगुणा की स्मृति में बहुगुणा स्मृति समिति” इस वर्ष को कमला की जन्मशती के रूप में मना रही है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान एवं उ‌द्घाटन प्रो० भत्ता बहुगुणा जोशी करेंगी। इसकी अध्यक्षता जेड० के फैजान एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट करेंगें। जिसमें अरविन्द जायसवाल, डा० जावेद, जयनाथ सिंह, अबुल कैश आजमी, जावेद आलम, सादाब खान, पूर्व विधायक सहित तमाम शख्शियत शिरकत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *