
विद्युत विभाग ने कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की सुनी समस्याएं
बदायूं /उसावां।विद्युत विभाग ने 33 केवीए बिजली उपकेन्द्र उसावां पर समाधान कैम्प लगा कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना।
बुधवार को विद्युत विभाग ने जिले के 33 केवीए विद्युत उप केंद्र उसावां पर समाधान कैम्प लगा कर उपभोक्ताओं के खराब मीटर, त्रुटि पूर्ण बिल तथा बिजली बकाया जमाकराया।वहीं बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से बकाया बिल के तीन लाख रुपये जमा कराए।वहीं दो दर्जन के करीब बकायादारों के कनेक्शन काटे गए , कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन त्रुटि पूर्ण थे उन्हें सही कराने हेतु उनसे प्रार्थना पत्र लिए गए ।वहीं कैम्प में एसडीओ अमर सिंह , जेई बालकिशन प्रजापति , चन्दन शर्मा , किशनपाल सभी छह फीडरों के लाइनमैन मौजूद रहे ।

