पिता की स्मृति में अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने किया सेवा का संकल्प, 150 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
आजमगढ़ भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्व. राजेन्द्र मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल और PGI में फल वितरण, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय बोले – जनसेवा में समर्पित था जीवन
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने पूज्य पिता एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि पर जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर सदर अस्पताल, महिला अस्पताल और पीजीआई चक्रपानपुर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फल वितरित किया।
वहीं, उनके मुंडा स्थित आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 से अधिक भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र मिश्रा जी ने अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित किया था। जिला महामंत्री के रूप में उन्होंने जनसेवा का जो कार्य किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उनके सुयोग्य सुपुत्र अखिलेश मिश्रा गुड्डू उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
पहले राजनीतिक गुरु थे स्व. राजेन्द्र मिश्रा – ध्रुव सिंह
जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि जब मैं 16 साल का था, तब स्व. राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा जी के नेतृत्व में ही भाजपा में कार्य शुरू किया था। वे मेरे पहले राजनीतिक गुरु थे। कम संसाधनों में उन्होंने भाजपा को मजबूत किया, उनके कार्यकाल में तरवा सदस्यता में पूरे प्रदेश में नंबर वन था। 22 वर्ष पूर्व आतताइयों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी, वह दिन हम कभी भूल नहीं पाएंगे।
पिता की प्रेरणा से करता हूं सेवा – अखिलेश मिश्रा गुड्डू
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। सेवा के यह कार्य करने की प्रेरणा मुझे अपने पूज्य पिताजी से ही मिली है। उनके विचार और विराट व्यक्तित्व मुझे सदैव निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर विनोद राजभर, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, वंदना सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
























