लखनऊ के युवा समाजसेवी विक्की तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ के युवा समाजसेवी विक्की तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी, अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

भगवा रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के प्रदेश संयोजक हैं करुणा शंकर तिवारी, पत्रकारों के हितों के लिए करेंगे काम

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ निवासी युवा समाजसेवी, भगवा रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के प्रदेश संयोजक *करुणा शंकर तिवारी उर्फ विक्की तिवारी* को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में *प्रदेश प्रधान उपाध्यक्ष* के पद पर नियुक्त किया गया है।

उनकी इस नियुक्ति से लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के सामाजिक और पत्रकार जगत में हर्ष की लहर है।

पत्रकारों की आवाज बनेंगे विक्की तिवारी

नवनियुक्त प्रदेश प्रधान उपाध्यक्ष विक्की तिवारी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेना और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। आज के समय में पत्रकार कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठन हर स्तर पर प्रयास करेगा।

बधाई देने वालों का लगा तांता

विक्की तिवारी की नियुक्ति की खबर आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। भगवा रक्षा वाहिनी, ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ और पत्रकार महासंघ के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *