आजमगढ़।पत्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाये जाने की बनी रणनीति 

पत्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाये जाने की बनी रणनीति 

आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय बैठक रैदोपुर में हुई। जिसमें जिले में 25 अक्टूबर को होने वाले पत्रकार प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए के लिए रणनीति तय की गयी। बैठक में एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय द्वारा पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पत्रकार प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पत्रकारों को प्रशिक्षण महाराजा सुहेल देव विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डाक्टर विजय प्रकाश उपाध्याय देंगे। प्रशिक्षण के पश्चात पत्रकारों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पत्रकार प्रशिक्षण में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी व जनपदों के जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से प्रशिक्षण को सफल बनाये जाने की अपील किया। मण्डल अध्यक्ष वीर भद्र प्रताप सिंह ने बैठक की समीक्षा की गयी। जिसमें जनपद आजमगढ़ के सभी तहसील अध्यक्षों से तहसील इकाई की जानकारी लिया और सभी तहसील में पत्रकार एकता बनाए जाने पर बल दिया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय व संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया। बैठक में प्रभात सिंह, सत्येन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष कुमार उपाध्याय, चंद्रभान भास्कर,आसीत कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र मिश्र , प्रदीप कुमार वर्मा अच्युतानंद तिवारी संतोष यादव ओम प्रकाश मिश्रा नायब यादव सहित जिले के पदाधिकारी और आठों तहसील के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *