राजभवन राम गरीब बच्चों को दे रहे सपनों को उड़ान
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर के करियावर गांव में शिक्षक राजभवन राम राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का टेस्ट लिया। टेस्ट में कुल 33 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। सृजन और प्रलय उसके हाथ में है। शिक्षक सही मायने में आने वाली पीढ़ी के भविष्य को संवारने का काम करता है। इसी साकारात्मक सोच के साथ शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के कंपोजिट विद्यालय गोविंदपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजभवन राम नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहे है। वह विद्यालय की छुट्टी के बाद है प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक और छुट्टियों के दिन अपने घर में सुबह नौ से 12 बजे तक गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग देते हैं। वह बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा और नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी कराते हैं। उनकी इस निःशुल्क कक्षा के अच्छा परिणाम देखने को मिला हैं। सत्र 2023-24 में चार बच्चों का चयन हुआ। सत्र 2024-25 में गोविंदपुर के आठ छुट्टी के बाद प्रतिदिन स्कूल में निःशुल्क कोचिंग देते हैं ।प्रभारी प्रधानाध्याक राम भवन राम अवकाश के दिनों में घर पर सुबह नौ से 12 बजे तक गरीब बच्चों को शिक्षा अन्य स्कूलों के दो बच्चों को सफलता मिली। सत्र 2025-26 में गोविंदपुर के नौ और अन्य के तीन बच्चों ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास की, जबकि एक छात्र का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ। वह समय समय पर टेस्ट भी लेते रहते हैं। रविवार को राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी का टेस्ट लिया गया। टेस्ट में 33 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
राजभवन राम का कहना है कि उनका एकमात्र उद्देश्य गरीब बच्चों के चेहरों पर सफलता की मुस्कान देखना है। उनकी इस निःशुल्क पहल से प्रेरित होकर अब अन्य शिक्षक भी उनका सहयोग करने लगे हैं।
























