19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम को भेजा शव
बदायूँ/उसावां। जनपद के थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम रिठिया में रविवार को 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम रिठिया निवासी छुट्टन ने पीआरवी-6624 को सूचना दी कि उसकी भांजी शबनम (19) पुत्री सलीम की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष उसावां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के घर पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी।
पुलिस ने लोगों को भरोसे में लेते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
























