विधान परिषद चुनाव: दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन, 15 ने लिए पर्चे
लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि, कुल 15 नामांकन पत्रों का वितरण हुआ।
मंडलायुक्त कार्यालय स्थित न्यायालय आयुक्त, लखनऊ मंडल के कक्ष संख्या-01 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संचालित हुई। मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि बुधवार को नामांकन शून्य रहा, जबकि 15 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दीन दयाल गुप्त (आजमगढ़), सोहन लाल (लखनऊ), उमेश द्विवेदी (प्रतापगढ़) भाजपा, श्रवण कुमार त्रिपाठी (लखनऊ), जितेंद्र नाथ मिश्रा (लखनऊ), आशीष कुमार सिंह (लखनऊ) और धीरेंद्र सिंह (लखीमपुर खीरी) ने नामांकन पत्र लिए। इनमें उमेश द्विवेदी को छोड़कर अन्य सभी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा लिया।
वहीं लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सिद्धार्थ प्रकाश (अमेठी), डॉ. स्मिता मिश्रा (लखनऊ), संदीप नारायण (लखनऊ), राम चंद्र तिवारी (प्रतापगढ़), मोहम्मद नजरुद्दीन (जौनपुर), नीलम सरोज (लखनऊ), विनोद कुमार वर्मा (लखनऊ) और मोहम्मद आफाक उस्मानी (लखनऊ) ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। सभी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चे लिए।
दूसरे दिन की स्थिति:
कुल नामांकन दाखिल: शून्य
वितरित नामांकन पत्र: 15
शिक्षक खंड: 7
स्नातक खंड: 8
























