बदायूं पुलिस के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल-सेपकटकरा में लहराया परचम

बदायूं पुलिस के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल-सेपकटकरा में लहराया परचम

चार स्वर्ण समेत पांच पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव, एसएसपी ने किया सम्मानित

बदायूं। गौतमबुद्धनगर पुलिस लाइन में 10 से 14 सितंबर तक आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष), वॉलीबॉल एवं सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बदायूं पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए।

बरेली जोन की टीम की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बदायूं के पुलिस खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला आरक्षी निकिता शर्मा ने रेगु और क्वाड स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर दो स्वर्ण पदक हासिल किए। महिला आरक्षी सूजी बालियान ने क्वाड स्पर्धा में स्वर्ण, महिला आरक्षी प्रीती ने रेगु स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किया।

वहीं, आरक्षी अर्चित राणा ने वॉलीबॉल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *