ग्रेटर नोएडा।UPITS 2026 में GBU के 128 स्वयंसेवकों ने संभाली 17 हॉलों की जिम्मेदारी

UPITS 2026 में GBU के 128 स्वयंसेवकों ने संभाली 17 हॉलों की जिम्मेदारी

UPITS 2026 में GBU के 128 स्वयंसेवकों ने संभाली 17 हॉलों की जिम्मेदारी

छात्रों ने दिखाया प्रबंधन कौशल, आयोजन की व्यवस्थाओं में निभाई अहम भूमिका

ग्रेटर नोएडा। उपेंद्र पांडे 

इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) के 128 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्रों ने एक्सपो के सभी 17 हॉलों सहित विभिन्न संचालन बिंदुओं पर जिम्मेदारियां संभालते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में योगदान दिया।

स्वयंसेवकों की तैनाती और समन्वय की प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू कर दी गई थी। छात्रों को विभिन्न कार्यों के लिए प्रशिक्षण देकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। उन्होंने शटल सर्विस, प्रोटोकॉल प्रबंधन, स्कैनिंग ऑपरेशन, सूचना डेस्क, मोबाइल ऐप सपोर्ट, बी2बी सुविधा, FIEO समन्वय, नॉलेज सेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लेफ्ट लगेज प्रबंधन समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दीं।

विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक समन्वयक प्रीतेश मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों ने आगंतुकों के मार्गदर्शन, पंजीकरण तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में छात्रों ने अनुशासन, टीमवर्क और कार्यकुशलता का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भागीदारी से विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, टीमवर्क और प्रबंधन जैसी व्यावहारिक दक्षताओं को विकसित करने का अवसर मिलता है।

प्रीतेश मिश्रा ने इस सफल सहभागिता के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. चंदर कुमार सिंह, डायरेक्टर कॉरपोरेट रिलेशंस डॉ. विनय लटोरिया, प्रभारी छात्र कल्याण डॉ. सुशील कुमार, NSS समन्वयक डॉ. नगेंद्र सिंह तथा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौरव कुमार के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *