सोशल वर्क विभाग में वेलकम पार्टी की धूम, गीत-संगीत और नृत्य से गूंजा जेएनसीयू परिसर
नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम; कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा—अनुशासन और सकारात्मक सोच से बनाएं उज्ज्वल भविष्य
संजीव सिंह बलिया।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू), बलिया के सोशल वर्क विभाग में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता और मनोरंजक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने, व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रहा माहौल सराबोर
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विभागीय शिक्षकों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुक साथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय एवं विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन और अवसरों से परिचित कराया।
गुरुजनों की रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए गुरु एवं शैक्षणिक निदेशक पुष्पा मिश्रा, रूबी, प्रेम, संजीव सिंह सहित अन्य गुरुजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गुरुजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
विद्यार्थियों ने निभाई सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र कुमार, अवनीश पाण्डेय, अमर बहादुर सिंह, अमन पाठक, आकाश, अंकित राय, अमन सिंह, शुभम सिंह, शालू, शिम्पी, निशा, ज्योति, ममता, चित्रा तिवारी, रिंकी, सईद अहमद, अयान सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अंत में उपस्थित गुरुजनों, अतिथियों एवं सभी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वेलकम पार्टी ने नए विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय जीवन की शुरुआत को यादगार बना दिया।
























