मोबाइल झपटमारी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
वीवो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
बदायूँ। सहसवान थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी किया गया वीवो V40 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को कस्बा सहसवान में शहबाजपुर बिजली घर के सामने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने अनुज निवासी मोहल्ला शहबाजपुर के हाथ से वीवो मोबाइल फोन झपट लिया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 28 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कछला रोड स्थित गैस एजेंसी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शबाब पुत्र इसरार और वासिफ पुत्र जाहिद, दोनों निवासी मोहल्ला शहबाजपुर, नई बस्ती, जामा मस्जिद के पीछे, थाना सहसवान, बदायूँ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से वीवो V40 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP24BP7149 बरामद की। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शबाब के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी एवं अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं, जबकि वासिफ का भी पूर्व आपराधिक इतिहास बताया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह सहित थाना सहसवान पुलिस टीम शामिल रही।
























