Monday, February 16

अल्मोड़ा ।बाल वैज्ञानिकों ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल किया

 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल किया

अल्मोड़ा।राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनपद अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की। यह महोत्सव 8 से 10 नवंबर 2024 तक श्री गुरूरामराय लक्षमण इंटर कॉलेज, देहरादून में एससीईआरटी देहरादून के तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद अल्मोड़ा से 28 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। ये बाल वैज्ञानिक विनोद कुमार राठौर के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे।

राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें 5 बाल वैज्ञानिकों ने प्रथम स्थान, 1 बाल वैज्ञानिक ने द्वितीय स्थान और 1 बाल वैज्ञानिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में:

ललित मोहन टम्टा (कक्षा 12, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, बाड़ेछीना) ने संसाधन प्रबंधन उपविषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आदित्य आनंद पाण्डे (कक्षा 12, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, बाड़ेछीना) ने आपदा प्रबंधन उपविषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रवि बिष्ट (कक्षा 12, विवेकानंद इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा) ने प्राकृतिक खेती उपविषय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

  1. जूनियर वर्ग में:

अभिनव मेहरा (कक्षा 6, राजकीय इंटर कॉलेज) ने गणितीय प्रतिरूपण और संगणात्मक चिंतन उपविषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सिद्धार्थ (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनियागर) ने विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

देवरक्षिता नेगी (कक्षा 8, बाल विकास विद्या मंदिर, भट्टकोट) ने संसाधन प्रबंधन उपविषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

काव्या बिष्ट (कक्षा 7, विवेकानंद इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा) ने प्राकृतिक खेती उपविषय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान ड्रामा श्रेणी में: राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधान की टीम ने डा. मनोज बिष्ट के निर्देशन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस आयोजन में जनपद की टीम के साथ शिक्षकों का एक समर्पित समूह भी शामिल था, जिनमें मीनाक्षी पंत (प्रवक्ता, अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, बाड़ेछीना), यशोदा गहतोड़ी (नेशनल इंटर कॉलेज, रानीखेत), डा. मनोज बिष्ट (राजकीय इंटर कॉलेज, स्यालीधार), नन्दन सिंह बिष्ट (इंटर कॉलेज, चनोली), हेमलता चौधरी (नव प्रभात पब्लिक स्कूल, बसभीड़ा) आदि शामिल थे।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, जिला अधिकारी आलोक पांडे, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट, और कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जनपद अल्मोड़ा के बाल वैज्ञानिकों की यह सफलता उनके मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है, जो न केवल जिले के लिए गर्व की बात है बल्कि राज्य स्तर पर भी अल्मोड़ा को विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *