खंड शिक्षा अधिकारी के तीन साल पूरा होने पर शिक्षकों ने किया स्वागत , उत्तम स्वास्थ्य की किया कामना
आजमगढ़। तहबरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी का तीन साल का कार्यकाल सकुशल बीतने पर शिक्षकों ने स्वागत किया और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश प्रजापति के स्थानांतरण के बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने 11 अगस्त 2023 को तहबरपुर में पदभार ग्रहण किया। और 8 अगस्त 2026 को तीन साल सकुशल पूरा किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के तीन साल सकुशल पूरा होने पर उतर प्रदेशीय प्रारम्भिक शिक्षक समिति के तहबरपुर ब्लाक अध्यक्ष सुबेदार यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने अंगवस्त्रम, बुकें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और मंगलमय भविष्य की कामना की। एआरपी उदय प्रताप राय ने कहा कि इन तीन वर्षों में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा को नया आयाम दिया है। शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अथक परिश्रम किया । जिसका परिणाम रहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ। उन्होंने ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में तहबरपुर को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि बीईओ ने अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि एक अभिभावक के रूप में शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारियों का मार्ग दर्शन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन की देन है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चो को नवोदय विद्यालय , राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा सम्मिलित होने के लिए आपका प्रोत्साहन एवं प्रेरणा उल्लेखनीय रहा। आपके प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा क्षेत्र अतरौलिया की भी जिम्मेदारी सौंपी है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी को सम्मानित करने वालों में अटेवा तहबरपुर के संरक्षक दिनेश पाल एआरपी लालचंद, सुभाष प्रजापति, अतरौलिया के एआरपी श्याम बहादुर , लालजी यादव, अशोक कुमार राय, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अवधेश कुमार “रिंकू” , गुरु प्रकाश यादव,दीपक प्रसाद ,सतीश चन्द्र यादव, मनोज कुमार शर्मा, रामकृष्ण प्रजापति, सूर्य प्रकाश, बालगोविंद, आशुतोष,पवन यादव आदि लोग मौजूद रहे।























