तहबरपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया विकास कार्यों की समीक्षा, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
आजमगढ़। तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आई ए एस ) सिद्धार्थ सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, सचिवालय, पंचायत भवन,आर आर सी सेंटर, रास्ता , गौशाला आदि निर्माण कार्यों शिक्षा स्वास्थ्य , आंगनवाड़ी, स्वयं सहायता समूहो आदि की समीक्षा की। और कहा कि जो कार्य अधूरा है उसे शीघ्र पूरा कर लें। उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना जायेगा। लोग तैयारी कर लें।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास शौचालय के लाभार्थी आते हैं तो उसको नजर अंदाज न करें। उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को समूह से जोड़ने को कहा। कहा कि उन्हें समूह से जोड़कर स्वावलंबी बनायें।उन्होंने ने ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियो से कहा कि परिवार रजिस्टर की नकल ग्राम सचिवालय पर दे। किसी भी लाभार्थी को परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लाक पर भटकना न पड़े। अगर किसी की शिकायत मिल गयी तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि बरसात का दिन है संक्रामक रोगों से बचाव हेतु नालियों की सफाई दवा के छिड़काव हेतु कड़े निर्देश दिए। उन्होंने ने अधिकारियो कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों की समस्याओं को भी सुना।इसके पूर्व क्षेत्र के प्रधानाध्यापको संग बैठक की और क्रीमी दिवस पर 10 अगस्त को बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलायें जाने को कहा। डाक्टर सुशील अग्रहरी ने कहा कि शिक्षक पहले खुद एल्बेंडाजोल की गोली खायें और जब बच्चों को खिलायें। उन्होंने कहा कि यह गोली पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुशील अग्रहरी, खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव , सहायक विकास अधिकारी आई एस वी दुर्गा राय, सहकारिता अतुल कुमार सत्संगी , सुभाष यादव, लेखाकार राजेश यादव सहित ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।























