आजमगढ़।तहबरपुर में सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी समारोह पूर्वक किया गया विदाई 

तहबरपुर में सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी समारोह पूर्वक किया गया विदाई 

आजमगढ़। जनपद के तहबरपुर के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज कुमार श्रीवास्तव सेवा निवृत्त हो गये। उनके सेवानिवृत्त होने पर रविवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी,सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानो आदि ने सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव का माला पहनाकर अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह, बुकें , राम चरित मानस,छाता एवं स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सेवा निवृत्त अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव भावुक हो गए और कहा कि तहबरपुर में जो लोगो का मान सम्मान मिला उसे भुलाया नही जा सकता है। जीवन पर्यन्त आभारी रहूंगा। विदाई एवं सम्मान समारोह को जिला पंचायतअ राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह, सीपी यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन हरिशंकर सोनकर ने किया।

इस अवसर पर सेवा निवृत्त सहायक विकास अधिकारी त्रिवेणी प्रसाद सिंह , संतोष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, महेंद्र प्रसाद,दीपेश यादव, जियालाल , छोटेलाल, कृष्णानंद राय, छबिनाथ याथव, संजय, अजीत सोनी, विजय कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेश यादव, उमाकांत पाठक,भाल चन्द्र यादव, रामबदन, हरी लाल आदि सहित अधिकारी कर्मचारी प्रधान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *