बदायूँ।कांवड़ यात्रा को लेकर कछला गंगा घाट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा को लेकर कछला गंगा घाट का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूँ। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को “जीरो इंसिडेंट, जीरो एक्सीडेंट” के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह ने कछला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों तथा कछला गंगा घाट पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ रखने और हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *