आजमगढ़।छात्रों ने सांसद धर्मेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा, रोजगार और छात्र सुरक्षा की उठाई मांग

छात्रों ने सांसद धर्मेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा, रोजगार और छात्र सुरक्षा की उठाई मांग

आजमगढ़। जिले के छात्र-युवाओं ने रविवार को पीडीए भवन पहुंचकर धर्मेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार के अवसर तथा छात्र सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।

छात्र प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि जिन विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर न्यायिक प्रक्रिया में समाप्त या निरस्त हो चुकी हैं, उनका शैक्षणिक भविष्य और रोजगार प्रभावित न हो। साथ ही लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर किसी प्रकार का अनावश्यक प्रशासनिक दबाव, धमकी या दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।

ज्ञापन में जिले में कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा, आधुनिक अध्ययन केंद्रों और बेहतर खेल सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की गई। इसके अलावा बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए पॉलिटेक्निक संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा नई तकनीकी शाखाएं शुरू करने का आग्रह किया गया।

छात्रों ने सांसद से अनुरोध किया कि वे इन छात्रहित एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद सहित संबंधित मंचों पर मजबूती से उठाएं और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करें।

इस अवसर पर हिमांशु यादव, हर्षित यादव, शुभम शर्मा, अवनीश यादव, उज्ज्वल दुबे, आदित्य यादव, शिवांश यादव, दिव्यांशु यादव, आकाशीकांत यादव, आयुष एन. यादव, श्यामजी यादव, अर्पित चौबे, आदर्श यादव, अंकित कुमार यादव, अनुपम यादव, राज सरोज, आशुतोष सिंह, सईद अहमद, कौशिकन यादव, सचिन यादव एवं मानसी गौर सहित अन्य छात्र-युवा उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: उपेन्द्र कुमार पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *