सिकंदरपुर में बजरंग दल का भव्य नशा मुक्ति अभियान; मोटरसाइकिल रैली व जनसभा में समाज को किया जागरूक
संजीव सिंह बलिया, सिकंदरपुर। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को सिकंदरपुर नगर स्थित राधिका मैरिज हॉल से एक भव्य मोटरसाइकिल जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसके बाद मंदिर के समीप जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज का संदेश जारी करना था।
कार्यक्रम का संचालन रसड़ा जिला संयोजक प्रतीक राय ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल ने की। सभा को संबोधित करते हुए बलिया विभाग संयोजक दीपक गुप्ता ने नशा मुक्ति के महत्त्व पर जोर देते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि परिवार और राष्ट्र के लिए घातक है। उन्होंने कहा, “यदि किसी परिवार को बर्बाद करना हो तो उसके किसी होनहार सदस्य को नशे की लत लगा दीजिए। इसी प्रकार यदि किसी राष्ट्र को कमजोर करना हो तो उसके युवा वर्ग को नशे की गिरफ्त में लाया जाए।” इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखना राष्ट्रनिर्माण की पहली जरूरत है।
श्री गुप्ता ने बताया कि बजरंग दल गांव-गांव जाकर नशा मुक्ति अभियान चला रहा है ताकि यह संदेश गांव-गांव तक पहुँचे कि नशा व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र के भविष्य का विनाश करता है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिचितों और परिवार को भी इससे मुक्त कराने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक विपिन कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राम निवास शर्मा, जिला गोरक्षा प्रमुख आशु जी, जिला कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख विशाल गुप्ता, सिकंदरपुर नगर संयोजक आलोक सोनी, सिकंदरपुर प्रखंड अध्यक्ष राज तिलक के साथ सोनू राजभर, आदित्य बरनवाल, ओमनाथ, नीरज गिरी, राज सिंह सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों बजरंगी मौजूद रहे। रैली में मोटरसाइकिलों पर सवार प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति संबंधी नारे लगाकर मार्गदर्शन सामग्री बाँटी और नागरिकों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने चेतावनी दी कि वे निरंतर सक्रिय रहकर ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियाँ आयोजित करते रहेंगे ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।
























