फर्रुखाबाद : वाराणसी से लौट रहे फरीदाबाद के प्रापर्टी डीलर की पत्नी और बेटे के सामने गोली मारकर हत्या

 वाराणसी से लौट रहे फरीदाबाद के प्रापर्टी डीलर की पत्नी और बेटे के सामने गोली मारकर हत्या

फर्रुखाबाद पांचाल घाट के समीप चिप्स और कोल्ड ड्रिंक लेने जैसे ही रुके बदमाशों ने मार दी गोली

मुजीब खान

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के पांचाल घाट के समीप कल रात फरीदाबाद के 32 वर्षीय प्रापर्टी डीलर की नकाबपोश बदमाशों ने उस समय उनके दो गोलिया मारकर उनकी हत्या कर जब वह वाराणसी से दर्शन करके अपने घर पत्नी और मासूम बेटे के साथ कार द्वारा फरीदाबाद जा रहे थे रास्ते में फर्रुखाबाद में वह पांचाल घाट के समीप बेटे के लिए चिप्स और कोल्ड ड्रिंक लेने कार से उतरे ही थे कि दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके गोली मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा गोली मारने वाले बदमाश भी कार से आये थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना जनपद के क़ादरी गेट थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण हुड्डा अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। रविवार को परिवार के साथ वापस लौटते समय वह पांचाल घाट के पास एक किराना दुकान पर रुके अरुण ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल खरीदी जैसे ही वह कोल्ड ड्रिंक खोलकर उसमें नमक डाल रहे थे और अपनी पत्नी को देने ही वाले थे कि तभी एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी कार से उतरे बदमाशों ने अचानक अरुण पर फायरिंग शुरू कर दी।

गोलीबारी में अरुण को दो गोलियां लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़े पत्नी और बच्चे के सामने हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और डीवीआर को कब्जे में लेकर अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक कर पाती है। वहीं पंचाल घाट पुलिस चौकी के निकट हुई इस वारदात ने हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर जगह-जगह पुलिस चौकियां और चेकिंग प्वाइंट होने के बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। लोगों का आरोप है कि यदि चौकियों पर सतर्क निगरानी होती तो बदमाशों को मौके से भागने का अवसर नहीं मिलता।

परिजनों के अनुसार प्रापर्टी विवाद हो सकती है वजह

वारदात की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। मारे गए कारोबारी के भाई अभिषेक ने बताया कि अरुण प्लॉटिंग का कार्य करते थे। उनका एक प्लॉट को लेकर पड़ोस के एक प्रॉपर्टी डीलर से विवाद चल रहा था। अरुण उस प्लॉट को बिकवाना चाहते थे, लेकिन दूसरे पक्ष ने उसे बेच दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने अरुण को “देख लेने” की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस विवाद को भी जांच के दायरे में रखकर कार्रवाई करे।

कई टीमें बनीं, हरियाणा भी रवाना

उधर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसओजी, सर्विलांस और अन्य पुलिस टीमों को हरियाणा भेजा है। पुलिस मृतक के पारिवारिक, व्यावसायिक और सामाजिक संबंधों के साथ-साथ प्लॉट विवाद की भी गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *