बदायूँ।बेलाडांडी घाट पर डीएम-एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

बेलाडांडी घाट पर डीएम-एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बदायूँ। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना दातागंज क्षेत्र के बेलाडांडी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यातायात संचालन सुचारु बनाए रखने, घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज आशेषनाथ सिंह, थाना प्रभारी दातागंज वेदपाल सिंह सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *